Raanu Mondal aur Media



ranu mondal, ranu mandal
रानू मंडल

रानू मंडल और मीडिया:

रानू मंडल वह महिला जिसे मीडिया ने हाथों हाथ स्टार बना दिया। वह महिला जो स्टेशन पर भिक्षा मांगकर जीवन गुजार रही थी उसे रानू मंडल बना दिया मीडिया की इच्छा ने। लेकिन
उस महिला ने क्या किया? ..इस बात का दिखावा कि वह अब
सेलिब्रिटी हैं। आप उनसे इज्जत से पेश आएं... ओहो पहले तो भीख मांग रही थी आज सेलिब्रिटी बन रही है ..............!
आप भी यही सोच रहे हैं न?
सोंचिये कल तक आप उसकी कितनी तारीफ कर रहे थे। और आज?
अरे भाई अभी तक तो आपके रोंगटे खड़े हो रहे थे मीडिया की महानता का गुणगान करके: "अरे देखो कैसे मीडिया ने रोड-पति महिला को करोड़पति बना दिया। " तो अब क्या हो गया आपको ?आपने ही तो महान बताया मीडिया को तो महिला से महानता की आशा क्यों? वह तो महानता की भुक्तभोगी मात्र है। आखिर आप उसे ट्रोल करके, उसके बारे में वह सब लिखकर जिसे वह पढ़ भी नहीं सकती ,क्या दिखाना चाहते हैं? यही कि वह भिखारन बनने के ही लायक है। क्या आपको नहीं लगता की उसे कुछ समय देना चाहिए|
यदि आप चाहते हैं कि उसके जैसे अन्य को भी मौका मिलना चाहिए तो आप भी धैर्य रखिये । आपके ट्रोल करने से झुग्गी झोपड़ियों रहने वाली प्रतिभा कभी भी मुख्य धारा से नही जुड़ पाएगी।
इस बार नेकी करके दरिया में डाल दीजिए न!

Comments

Popular posts from this blog

कोयले की सुंदरता

The art of leaving । छोड़ने की कला

Nature's revenge | प्रकृतीश्वर का प्रतिशोध